भगवान जोरावर धाम एक पवित्र तीर्थ स्थल है जो भक्तों के लिए आस्था, शक्ति और शांति का प्रतीक है। यह धाम भगवान जोरावर को समर्पित है, जिन्हे साहस, भक्ति और दिव्य शक्ति के रूप में पूजा जाता है। राजस्थान प्रदेष के धौलपुर जिले में स्थित चितौरा गांव में यह स्थान अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाले श्रद्धालु एवं भक्तगण भगवान जोरावर से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते है।
भगवान जोरावर धाम का इतिहास प्राचीन समय से जुड़ा हुआ माना जाता है। स्थानीय प्रामाणिक मान्यताआंे और वृतांतों के अनुसार इस स्थान पर भगवान जोरावर की अदभुत दिव्य शक्ति के अनेक चमत्कार देखने को मिले है। जिसके कारण यह धाम भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं के लिए विषेष स्थान के रूप में पीड़ियों से पूजनीय स्थल रहा है। जहां आज भी प्रभु की दिव्यता कायम है। यह दिव्य स्थान न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहाँ का शांत वातावरण भी मन को सुकून प्रदान करता है।
प्रामाणिक मान्यताओं व वृतातों के आधार पर करीब 130 वर्ष पूर्व राजस्थान प्रदेष धौलपुर रियासत के एक छोटे से गांव चितौरा में एक ऐसी दिव्य आत्मा ने जन्म लिया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि परम सत्य और परमात्मा को न केवल साधु-संत या सन्यासी बनकर ही जाना जा सकता है, अपितु गृहस्थ जीवन में रहकर भी जाना जा जकता है। ऐसे महापुरूष का नाम था जोरावर !
भगवान जोरावर आप सभी भक्तगण एवं श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनायें रखें और आपके जीवन में साहस, शक्ति और शांति प्रदान करें।
मंदिर निर्माण हेतु अपील
प्रिय भक्तजनों, श्रद्धालुओं और समाज की पुण्य आत्माओं “ जय जोरावर “ भगवान जोरावर का धाम एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ भगवान जोरावर की दिव्य शक्ति और कृपा का अनुभव हर भक्त को होता है। यह पवित्र स्थान पीढ़ियों से हमारी गहरी आस्था और भक्ति का केंन्द्र रहा है। यहाँ आने वाला हर श्रद्धालु साहस, शक्ति और शांति की अनुभूति करता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए दर्षन व पूजा-अर्चना में हो रही असुविधा के मध्यनजर मंदिर का जीर्णाेद्धार कर एक भव्य एवं सुविधाजनक मंदिर निर्माण प्रस्तावित है। इस पुण्य कार्य को पूर्ण करने के लिए आप सभी के सहयोग की अति आवष्यकता है।
वेबसाइट का उद्देष्य भगवान जोरावर धाम की महिमा का प्रचार-प्रसार करना तथा धाम पर होने वाली गतिविधियों एवं धार्मिक आयोजनों की जानकारी समस्त भक्तगणों तक पहुंचाना। ताकि जो भी श्रद्धालु धाम पर होने वाली गतिविधियों एवं धार्मिक आयोजनों में अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त कर सके और इस दिव्य स्थान के दर्षन कर सकें।
भगवान जोरावर आप सभी भक्तगण एवं श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनायें रखें और आपके जीवन में साहस, शक्ति और शांति प्रदान करें
=> भगवान जोरावर के भक्तों को एक पवित्र स्थान प्रदान करना, जहां भक्त शान्ति और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।
=> भक्तों के लिए दर्षन कक्ष, विश्राम स्थल, ध्यान-साधना कक्ष और स्वच्छता व्यवस्था जैसी बेहत्तर सुविधाएँ मुहैया कराना।
=> प्राकृतिक आपदाओं से भी मंदिर की रक्षा के लिए मजबूत संरचना का निर्माण करना।
=> आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धाम की पवित्रता एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना।
=> क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
=> सामुदायिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना।